तेरहवीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता चार अक्तूबर को
नैनीताल, सितम्बर 21 -- नैनीताल, संवाददाता। पर्वतीय सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में तेरहवीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता चार अक्तूबर को गोवर्धन हाल, मल्लीताल में आयोजित की जाएगी। समिति अध्यक्ष ईश्वर दत्त तिवाड़ी ने बताया कि प्रतियोगिता 9, 11, 13, 15 और 18 वर्ष आयु वर्ग में आयोजित होगी। प्रत्येक वर्ग में आठवें स्थान तक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कारों समेत कुल 60 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतिभागियों को प्रातः जलपान और मध्याह्न भोजन निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन में ईश्वर दत्त तिवाड़ी, विश्वकेतु वैद्य, दिव्यांशु तिवाड़ी, शेर सिंह बिष्ट, मुकेश बच्चन और तोषित तिवाड़ी सहयोग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.