हल्द्वानी, जून 22 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। 33 केवी बिजली लाइन का कार्य किए जाने से सोमवार को तेरहबीघा बिजलीघर से चार घंटे तक सप्लाई बंद रही। इस दौरान ट्यूबवेल नहीं चलने पर देर शाम की पेयजल सप्लाई भी ठप हो गई।तेरह बीघा बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र तीनपानी से गांधी स्कूल तक 33 केवी लाइन को सोमवार को अंडर ग्राउंड करने का काम किया गया। इसके लिए ऊर्जा निगम ने सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रखी। जिससे धान मिल, उजाला नगर, मंडी और नई बस्ती फीडर से जुड़े क्षेत्रों में चार घंटे तक कटौती होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं इस दौरान क्षेत्र में लगे ट्यूबवेल नहीं चलने पर ओवर हेड टैंक भी नहीं भरे जा सके। जिससे शाम को होने वाली पेयजल की सप्लाई भी ठप रही। ऐसे में लोगों को बिजली, पानी का दोहरा संकट झेलना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई प...