तेयाप में बनेगा आर्य भवन व यज्ञशाला, हुआ शिलान्यास
औरंगाबाद, जून 2 -- गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र स्थित तेयाप गांव में आर्य समाज के भव्य भवन एवं यज्ञशाला निर्माण का शिलान्यास सोमवार को किया गया। डॉ. उमेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन के साथ हुई। मुख्य अतिथि विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना कर वेदों के मूल स्वरूप को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि तेयाप जैसे सुदूरवर्ती गांव में आर्य भवन एवं यज्ञशाला बनने से क्षेत्र आध्यात्मिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में पंडित नंदकिशोर शास्त्री, पंडित दयानिधि, सुभाष वर्मा, मुकेश शर्मा, सत्येंद्र यादव, विकास यादव, नागेंद्र शास्त्री, अरविंद शास्त्री, सिकंदर शास्त्री, विश्वजीत विद्यालंकार, तपसी इंकलाबी सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.