तेम्बा बावुमा की टॉप 5 में एंट्री, रोहित के बाद अब विराट निशाने पर; WTC में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तान
नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- तेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीकी टीम ने केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से रौंदा। साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। साउथ अफ्रीका ने केपटाउन में जीत दर्ज करते ही ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान छीन लिया। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा थी। बावुमा डब्ल्यूटीसी इतिहास में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने डब्ल्यूटीसी में 15 मैचों में कप्तानी करने के बाद 12 जीते हैं। उन्हें इस दौरान एक हार का सामना करना पड़ा जबकि एक टेस्ट ड्रॉ रहा। उनका जीत प्रतिशत 86.66 है। बावुमा का डब्ल्यूटीसी में 10 या उससे अधिक मैच जीतने वालों कप्तानों में जीत प्रतिशत सर्वाधिक है। रोहित शर्मा के बाद अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.