तेनु-बोकारो नहर रोड में गार्डवाल निर्माण में तेजी
बोकारो, जुलाई 3 -- अंगवाली, प्रतिनिधि। तेनु-बोकारो नहर मार्ग चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य के निमित वर्तमान में निकट बरसात को देखते हुए सड़क किनारे उत्तरी छोर में गार्डवाल निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है। मार्ग के मध्य चलकरी दक्षिणी अंतर्गत झुंझको में हो रहे गार्डवाल निर्माण का निरीक्षण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनय कुमार पांडे कर रहे थे। उन्होंने कर्मियों को गुणवतापूर्ण करने की हिदायत दी। मालूम हो कि पिछरी से तेनुघाट तक जगह जगह हो रहे निर्माण कार्य की निगरानी हो रही है। प्रोजेक्ट मैनेजर पांडे ने बताया कि सभी सात पुलों की स्थलों की पायलिंग हो चुकी है, शीघ्र ही निर्माण कार्य भी शुरू कराई जाएगी। यह भी बताया कि आबादी वाले चौक पर नाली निर्माण व बिजली खंभों का स्थानांतरण कार्य भी कराए जाने की योजना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.