बोकारो, अप्रैल 21 -- अंगवाली, प्रतिनिधि। बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बहुद्देशीय तेनु-बोकारो नहर के कोई 184 स्थलों पर मरम्मती कार्य तेनुघाट बांध प्रमंडल एवं बोकारो इस्पात संयत्र सेल विभाग के नेतृत्व में क्षेत्र के स्थानीय संवेदकों के माध्यम से कराई जाएगी। तेनुघाट बांध प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रंजीत कुजूर से फोन से पूछे जाने पर बताया कि कथित संवेदकों ने अपनी ऑफलाइन निविदा-प्रपत्र भरकर जमा कर दिया है। शीघ्र ही निविदाओं की जांच करके मरम्मती कार्य शुरू हो जायेगी। बताया कि स्थलों को मरम्मती के लिए चिन्हित किया गया है। यह भी बताया कि संभावित आगामी 27 अप्रैल की रात नहर का जल प्रवाह बंद किया जाएगा। मरम्मती कार्य 28 से शुरू होकर छह दिनों में पूरी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.