तेनुघाट में मासिक लोक अदालत में 8 मामले निष्पादित
बोकारो, मई 30 -- तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय में 30 मई को सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय और जिला जज बोकारो के निर्देशानुसार मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसके लिए तीन बेंच का गठन किया गया था। प्रथम बेंच में कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय एवं अधिवक्ता प्रशांत पाल, दूसरे बेंच पर जिला जज तृतीय नीरज कुमार एवं अधिवक्ता सुजीत कुमार जयसवाल तथा तीसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय एवं पांडव कुमार पांडेय मौजूद थे। बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति की सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने बताया कि मासिक लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत में फरियादियों की भीड़ को देखकर यह पता चलता है की लोक अदालत से आमजन काफी खुश हैं और अपनी समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं। यह भी पढ़ें- पलामू में मासिक लोक अदालत लगाकर 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.