बोकारो, जून 26 -- तेनुघाट। सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय और जिला जज बोकारो के निर्देशानुसार बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय में 27 जून को मासिक लोक अदालत लगाया जाएगा। मासिक लोक अदालत के सफल संचालन के लिए तीन बेंच का गठन किया गया है। इसके प्रथम बेंच पर कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पाण्डेय एवं अधिवक्ता प्रशांत पाल, दूसरे बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी एवं अधिवक्ता सुजीत कुमार जयसवाल तथा तीसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय तथा अधिवक्ता नीरज कुमार मौजूद रहेंगे। यह जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति की सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...