बोकारो, मार्च 23 -- तेनुघाट, प्रतिनिधि। तेनुघाट पंचायत भवन के समीप बेरमो अनुमंडल स्तरीय बाहा बोंगा पूजा समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से सरहुल महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि में झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा इस महोत्सव में 2005 से लगातार आप सबों का स्नेह और प्रेम के दम पर शामिल होता रहा हूं। कहा कि झारखंड की धरती पर यदि प्रकृति सुरक्षित है तो आदिवासी समुदाय का बहुत बड़ा योगदान है। अतिथि में एसडीओ मुकेश मछुवा भी शामिल हुए। झामुमो जिला महासचिव मुकेश महतो, झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, पूर्व जिप सदस्य दिलीप मुर्मू व राधानाथ सोरेन, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, तेनुघाट मुखिया नीलम, दीपक गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, अलगड्डा के पूर्व मुखिया उर्मिला देवी, मुखिया अरबिंद कुमार मुर्मू, चांपी पंचायत मु...