बोकारो, मई 10 -- तेनुघाट-बोकारो नहर की मरम्मत का कार्य रविवार शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। नहर में आरसीसी ढलाई का काम तेजी से चल रहा है। बीएसएल के कूलिंग पोंड से तेनुघाट डैम तक कुल 238 संवेदक अपने-अपने हिस्से में कार्य करा रहे हैं। बांध प्रमंडल के जेई साजन रवानी ने बताया कि 11 मई सोमवार को डैम से नहर में पानी छोड़ा जाएगा। संवेदको ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण काम में परेशानी जरूर हुई, लेकिन मरम्मत कार्य बंद नहीं हुआ। बीएसएल के अधिकारी भी लगातार कार्य की निगरानी कर रहे हैं। इधर, नहर में मरम्मत कार्य चलने के कारण पिछले पांच दिनों से खुंटरी पानी टंकी से सुबह के समय दस पंचायतों के घरों में होने वाली जलापूर्ति बंद है। इससे क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को पानी के लिए वैकल्पिक ...