बोकारो, दिसम्बर 7 -- बोकारो । जल संसाधन विभाग, झारखंड सरकार द्वारा तेनुघाट नहर में आवश्यक मरम्मत कार्य 08 दिसंबर से 14 दिसंबर तक किया जाएगा। इस दौरान तेनुघाट नहर से बोकारो स्टील प्लांट को मिलने वाली रॉ-वॉटर की आपूर्ति बाधित रहेगी। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए बीएसएल प्रबंधन ने कहा है कि नगर में जलापूर्ति सुचारु रूप से जारी रखने में सभी नगरवासियों से सहयोग की अपेक्षा है। विशेषकर नगरवासियों से अपील की जाती है कि वे इस अवधि के दौरान जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दें एवं पानी का उपयोग समझदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करें। जल का दुरुपयोग न करें, सभी नगरवासियों से पुन: सहयोग एवं जल संरक्षण की अपील है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.