बोकारो, मार्च 21 -- तेनुघाट, प्रतिनिधि। तेनुघाट प्रमंडल में जल महोत्सव पखवाड़ा (8 से 22 मार्च) के तहत शुक्रवार को जिला स्तरीय जल अर्पण दिवस समारोह का आयोजन किया गया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तेनुघाट प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार, पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो, विधायक प्रतिनिधि मुकेश कुमार महतो, सहायक अभियंता तेनुघाट शास्त्री शाह, कनीय अभियंता रोहित कुमार मंडल व गोपाल पोद्दार, जिला सामान्य वर्ग दिलीप कुमार, जिप सदस्य माला कुमारी, यूनिसेफ सहयोगी आईडीएफ टीम, तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव, घरवाटांड़ मुखिया प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, पंसस अजीत कुमार पांडेय व अख्तर हुसैन, पंचायत सचिवत रूपा देवी व सभी वॉश कोऑर्डिनेटर सहित अन्य मौजूद थे। संचालन यूनिसेफ सहयोगी आईडीएफ टीम के अनुरोध कुमार के द्वारा किया गया। यहां तेनुघाट ग्राम को हर घर ...