बोकारो, मार्च 10 -- तेनुघाट, प्रतिनिधि। तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर का सोमवार को बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड के द्वारा निरीक्षण किया गया। बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी की बाद बोकारो एसपी हरविंदर सिंह के निर्देशानुसार तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर की भी जांच की गई। तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो जांच की अगुवाई कर रहे थे। सर्वप्रथम कोर्ट हाजत की जांच की गई। उसके बाद पूरा न्यायालय परिसर और अगल-बगल की जांच की गई। हालांकि जांच में कहीं पर कुछ भी नहीं पाया गया। जांच दल में बीडीडीएस जगुआर रांची, सीआईडी बोकारो व सीआईडी स्पेशल ब्रांच बोकारो की टीम मौजूद थे। वहीं तेनुघाट ओपी प्रभारी पूरे सशस्त्र पुलिस दल बल के साथ मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...