बोकारो, जून 2 -- गोमिया। तेनुघाट इंटर महाविद्यालय, तेनुघाट के प्राचार्य कक्ष में सोमवार को महाविद्यालय के आदेशपाल निरंजन राम के 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह किया गया। प्राचार्य बबलू कुमार सिंह ने सम्मानित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। गोविंद नायक, कुमारी अनूपा, काजल कुमार राय, नीतीश कुमार, पंकज कुमार, प्रदीप कुमार, बबलू राम, सुशील दास, विशम्बर सिंह, रमेश कुमार, राजेंद्र राम, दबेबी रावत, संजय ठाकुर, आकाश कुमार व रोशन कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी एवं शिक्षक थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...