बोकारो, मई 20 -- तेनुघाट, प्रतिनिधि। बेरमो अनुमंडल स्थित तेनुघाट अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में संयुक्त बिहार एवं झारखण्ड के पूर्व मंत्री और गोमिया विधानसभा के पूर्व विधायक स्व माधव लाल सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया की माधव बाबू बचपन से ही निडर और समाजसेवी थे। पढ़ाई के लिए जो पैसे भेजे जाते थे उस पैसे से अपने क्षेत्र के वासियों को जो इन्हें भेंट होते खिलाकर भाड़ा देकर भेज देते थे। बाबू जनसंघ में रहे। 1985 में जनता की तूफान ने राजनीति में लोकतंत्र का पहला चुनाव लड़ने पर मजबूर किया और निर्दलीय घोड़ा छाप पर चुनाव जीते। यह भी पढ़ें- बगदा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह को श्रद्धांजलि उसके बाद 1990 व 2000 में निर्दलीय जीते...