धनबाद, जुलाई 24 -- शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं जयंती पर दो अगस्त को उनके पैतृक गांव तेतुलमुड़ी में मनाई जाएगी। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने समाधि स्थल व सभास्थल का निरीक्षण कर आयोजन समिति को साफ-सफाई सहित आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। शहीद महतो के अनुज व भाजपा किसान मोर्चा नेता सुरेश महतो ने बताया कि समारोह की तैयारी शुरू हो गई है और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। समारोह में सांसद, विधायक, बीसीसीएल अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, असंगठित मजदूर तथा दर्जनों गांवों के लोग शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- God...