धनबाद, अप्रैल 16 -- भोक्ता पर्व (चरक पूजा) को लेकर बुधवार को शिव भक्तों ने तेतुलमारी के गंडुबा बस्ती स्थित प्राचीन शिव मंदिर व ईस्ट बसुरिया के धारजोरी व बौआकला में तीन दिवसीय भोक्ता पर्व धूमधाम से मनाया गया। शिव भक्त निर्जला उपवास रखकर स्थानीय जोरिया व तालाब में स्नान कर मंदिर परिसर में पहुंचे। घाट पर विधिवत पाट की पूजा कर ढोल नगाड़े के साथ नाचते झूमते सभी श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में पहुंचे। दर्जनो की संख्या में भक्त अपने शरीर के विभिन्न अंगों में लोहे का कील, कांटा व तार गुदवाकर कर करीब 40 से 50 फीट ऊंचे लकड़ी के खंभे में झुलकर भगवान शिव की आराधना की। यह भी पढ़ें- भोक्ता ने पीठ व जीभ में कील चुभोकर की महादेव की आराधना मौके पर मुखिया वंदना देवी व भीमलाल रजक, पूर्व मुखिया संतोष महतो, पंसस मनोहर महतो व शंकर रजक, शिवनंदन महतो, देवनारायण महतो,...