धनबाद, मार्च 20 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तेतुलमारी सुभाष चौक के समीप गुरूवार की देर रात एक जेनरल स्टोर व साइकिल दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गयी। धू-धू करके दुकान में रखे सामग्रियां जलने लगी। स्थानीय दो युवकों ने आग लगता देख अन्य लोगों को बुलाकर आग पर काबू पाने की प्रयास करने लगे। सूचना पाकर तेतुलमारी पुलिस भी पहुंचकर दमकल विभाग को सूचना दिया। दमकल पहुंचकर आग पर काबू पाया। दुकान के बगल के पोल के उपर बिजली की ट्रांसफार्मर लगी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर से बिजली स्पार्क होने से आग की चिंगारियां निकलती थी। संयोज था की रात में दुकान में कोई दुकानदार नहीं था वर्ना बडी घटना घटने से इनकार नही किया जा सकता है। दुकानदार दीनदयाल वर्णवाल ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 11.30 बजे दुकान बंद ...