तेतुलमारी में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर
धनबाद, मई 18 -- रविवार देर शाम तेतुलमारी के सुभाष चौक स्थित पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान छोटानगरी गंडुवा बस्ती निवासी हरखु रवानी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही तेतुलमारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए कतरास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हरखु रवानी तेतुलमारी से अपने घर गंडुवा बस्ती लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- वाहन ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर यह भी पढ़ें- मधुबन : दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.