धनबाद, मार्च 9 -- तेतुलमारी के तिलाटांड़ बस्ती में आदिवासी समुदाय ने बाहा महोत्सव का आयोजन किया। इस समाज की महिलाएं, युवतियां व युवक अपनी पारंपरिक वेशभूषा के साथ मांदर के थाप पर नृत्य कर काफी मनोरंजन किया। अहले सुबह नाइके हडाम (पुजारी) ने जाहेरथान में सखुआ के वृक्ष की पूजा अर्चना की। झामुमो के वरीय नेता रतिलाल टुडू ने कहा कि यह पर्व प्राकृतिक पर्व है। होली व पेड़-पौधों में नये नये पत्ते व फुल आता है। इसी को बाहा महोत्सव कहते हैं। इस खुशी में हमलोग खेतों मे उपजे न‌ए फसल से बने अनाज की पूजा अर्चना कर अलग-अलग तरह के पकवान बनाते हैं और खुशी मनाते हैं। मौके पर झामुमो के वरीय नेता रतिलाल टुडू, सोनोत संथाल समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष सनातन सोरेन, मोर्चा के जिला संगठन सचिव मनोज रवानी, मनसाराम मुर्मू, घंटु त्रिगुणायत, लखन टुडू, बिरजु सोरेन, महाबीर हा...