सीवान, जून 11 -- बड़हरिया, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिवान-बरौली मुख्य मार्ग स्थित छपरा शाखा नहर के तेतहली पुल की रेलिंग टूट जाने से राहगीरों पर दुर्घटना का खतरा मंडराने लगा है। यह भी पढ़ें- तेतहली नहर पुल की टूटी रेलिंग बनी हादसों का सबब, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांगपुल की स्थिति पुल के दोनों किनारों पर बनी सुरक्षा रेलिंग का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है, जबकि बची हुई रेलिंग में भी गहरी दरारें पड़ गई हैं। स्थानीय लोगों ने विभागीय उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार तेतहली पुल क्षेत्र का अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। स्कूल-कॉलेज के छात्र, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी तथा छोटे-बड़े वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं। इसके अलावा जिले और राज्य के विभिन्न हि...