मोतिहारी, फरवरी 28 -- तेतरिया। प्रखंड परिसर में शनिवार को पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन प्रखंड प्रमुख विनय कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हुए आपसी भाईचारा के साथ होली मनाने का अपील किया। मौके पर बीडीओ अर्चना कुमारी, बीपीआर ओ विशाल कुमार, सीओ परमजीत सिरमौर ने कहा की रंगों के त्योहार को आपसी सहमति से ही रंग दुसरे को लगावे। जबरन रंग नहीं लगाएं। भाईचारा के साथ मिल जुल कर होली पर्व मनाने की अपील की गई। मौके पर उप प्रमुख विजय सिंह, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष पति पप्पू यादव, मुखिया सुरेन्द्र राय, विधानपरिषद प्रतिनिधि उपेंद्र सहनी, मुखिया सुबोध कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रखंड, अंचल के कर्मचारियों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.