मोतिहारी, फरवरी 16 -- तेतरिया ,निसं । प्रखंड के तेतरिया पंचायत के वार्ड नंबर 12 के ताजपुर सरैया गांव में हुई अगलगी की घटना में एक किशोर झुलस कर जख्मी हो गया। ग्रामीण शिव सहनी के घर में शनिवार की रात करीब 12 बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने से उनका 16 वर्षीय पुत्र रवि कुमार झुलस कर जख्मी हो गया। घर में रखे नकदी 35 हजार रुपए सहित खाद्यान्न,कपड़ा, बर्तन, आभूषण, महत्वपूर्ण कागजात सहित करीब तीन लाख रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी। ग्रामीणों ने किसी तरह रवि को घर से बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही अग्निशामक गाड़ी पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाया। तेतरिया प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता ने अपनी तरफ से अग्नि पीड़ित को साड़ी, खाद्यान्न, नगदी राशि का सहयोग दिया। सीओ परमजीत सिरमौर ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.