साहिबगंज, जून 11 -- मंडरो।मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में हुई मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं को लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाना में केस दर्ज कराया है। दोनों मामलों में कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पहले मामले में तेतरिया की शांति देवी ने तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष से कृष्ण मंडल ने थाना में आवेदन देकर चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।दोनों पक्षों की शिकायत पर मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...