मोतिहारी, जुलाई 11 -- तेतरिया, निसं। पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन के नेतृत्व में शुक्रवार को देर शाम में राजेपुर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। डीएसपी कुमार चंदन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हनुमान नगर गांव के राजीव कुमार के भुसौली में छुपा कर रखा गया एक किलोग्राम अफिम के साथ एक तस्कर राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। अफीम की अनुमानित मूल्य करीब दस लाख रुपए आंकी गयी है। छापेमारी में प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार,एसआई दीपनारायण प्रसाद, अंजली कुमारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...