भागलपुर, मार्च 16 -- भुलनी पंचायत के तेतरिया गांव के द्वारा आयोजित प्रीमियर लीग के फाइनल मुक़ाबले में रविवार को नारायणपुर कॉलेज मैदान पर लोदीपुर की टीम ने गोवरांय की टीम को दो विकेट से हराकर कप पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोबरांय की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोदीपुर की टीम ने आठ विकेट खोकर 14.5 ओवर में लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब परदेसी को दिया गया। विजेता टीम को ट्रॉफी व नगद राशि ग्राम पंचायत भुलनी के मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार उर्फ मुन्ना व टीप्पू सिंह के द्वारा दिया गया। जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नगद राशि पूर्व मुखिया श्रीनिवास सिंह, कमेटी के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, उपाध्यक्ष राजीव कुमार सहित आदि ने दिया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.