तेतरिया पहाड़ पर डीडीसी ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
साहिबगंज, जून 28 -- बोरियो। प्रखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अर्न्तगत तेतरिया पहाड़ में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ आज रविवार को डीडीसी शतीश चन्द्रा ने कियाI वहीं सीएचसी में प्रखंड प्रमुख शांति बास्की ने किया। मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार, डॉ. रोहित गोंड़, डॉ. कुलदीप कुमार, बीपीएम विष्णु भगत, डॉ. विवेक भारती, डॉ. पंकज गुप्ता, एलटी मिठू कुमार, अफरोज सहित एएनएम, एमपीडब्ल्यू आदि थे। बीपीएम श्री भगत ने बताया कि प्रखंड में 28,660 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य है। कुल 139 पोलियो बूथ बनाए गए हैंI तीन दिवसीय पोलियो अभियान के तहत 0-5 वर्ष के उम्र के बच्चों को पहले दिन बूथ पर तथा 29-30 जून को छुटे बच्चों को डोर-टू-डोर अभियान चलाकर पोलियो ड्रॉप पिलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- जमुई: झाझा में पल्स पोलियो अभियान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.