तेतरियाखाड़ परियोजना में लंबे समय से जमे अधिकारियों के तबादले की मांग
लातेहार, मई 15 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने सीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर तेतरियाखाड़ परियोजना के परियोजना पदाधिकारी जे.पी. रावत एवं प्रबंधक राकेश कुमार बहेरा के लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित रहने पर सवाल उठाया है। उन्होंने दोनों अधिकारियों का शीघ्र स्थानांतरण करने की मांग की है।
स्थानांतरण की आवश्यकता जिप उपाध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि दोनों अधिकारी लगभग 10 वर्षों से तेतरियाखाड़ कोलियरी में पदस्थापित हैं,जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता,जवाबदेही एवं निष्पक्ष कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थापना रहने से भ्रष्टाचार एवं पक्षपात की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
स्थानीय असंतोष अनीता देवी ने कहीं कि वर्तमान समय में तेतरिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.