तेतरियाखाड़ परियोजना चालू कराने की मांग , ट्रक मालिकों ने राज्यसभा सांसद को सौंपा ज्ञापन
लातेहार, जुलाई 15 -- लातेहार,प्रतिनिधि। तेतरियाखाड़ परियोजना को सीसीएल द्वारा पिछले करीब तीन माह से बंद किए जाने के विरोध में परियोजना क्षेत्र के ट्रक मालिकों ने राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है। ट्रक मालिकों ने बताया कि परियोजना बंद होने से क्षेत्र के लगभग एक हजार ट्रक मालिकों, चालकों, उपचालकों और अन्य श्रमिकों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि परियोजना ठप रहने से हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: पतरातू ट्रक ओनर एसोसिएशन ने डीसी से लगाई गुहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.