रांची, मार्च 9 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के बरौदी गांव निवासी तेतरा महतो को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का रांची जिलाध्यक्ष चुना गया है। रांची में आयोजित संगठनात्मक चुनाव में उनके नाम की घोषणा पर्यवेक्षक लालचंद महतो, राज्य चुनाव पदाधिकारी श्रवण कुमार और जिला चुनाव पदाधिकारी महेश्वर प्रसाद चौधरी ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कहा कि तेतरा महतो के नेतृत्व में रांची जिले में पार्टी और मजबूत होगी। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर बलराम मुंडा, प्रदीप साहु, सूरज कुमार, मोतीलाल महतो, राहुल साहु व दिलीप ठाकुर सहित कई लोगों ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.