पलामू, मई 17 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पांकी प्रखंड के तेतराई चट्टी स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में दस दिवसीय महायज्ञ का रविवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बन गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने पूजा कर महायज्ञ का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि महायज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का माध्यम है। सनातन संस्कृति हजारों वर्षों से मानवता, सेवा, त्याग और सामाजिक समरसता का संदेश देती आई है। आज की पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने की आवश्यकता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में ...