लखीसराय, मार्च 14 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक फरार वारंटी और चोरी के पुराने मामले में शामिल एक अभियुक्त को दबोचा है। पहली कार्रवाई में एसआई रमेश पासवान ने गुणसागर गांव में दबिश दी। यहां से एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) के आरोपी निरो महतो उर्फ निरंजन महतो (पिता- किशोरी महतो) को गिरफ्तार किया गया। वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। दूसरी सफलता एसआई कुंदन कुमार को मिली। उन्होंने सोंधी गांव में छापेमारी कर चंदन दास (पिता- फूलों दास) को गिरफ्तार किया। चंदन दास पर पेट्रोल पंप के पास स्थित एक राइस मिल में पूर्व में हुई...