रुडकी, फरवरी 12 -- एक युवक को तेज आवाज वाला हॉर्न बजाना और पटाखे छोड़ना उस समय महंगा पड़ गया जब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल सीज करते हुए युवक को नियमों का पालन करने की चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार भगवानपुर कस्बे में चेकिंग अभियान चल रहा था। तभी एक युवक बाइक पर तेज ध्वनि वाला हॉर्न बजाते और पटाखे छोड़ते हुए पहुंचा, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने उसे पकड़कर हिरासत में लिया और यातायात नियमों की जानकारी दी। वरिष्ठ उप निरीक्षक अंकुर शर्मा ने बताया कि युवक लोगों में डर पैदा कर रहा था, इसलिए उसकी बाइक सीज कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.