गोरखपुर, अप्रैल 22 -- पीपीगंज हिंदुस्तान संवाद। पीपीगंज नगर के मुख्य चौराहे पर मंगलवार को तेज हवा के चलते नगर पंचायत द्वारा लगाया गया स्ट्रीट लाइट पोल अचानक टूटकर बगल से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार भी टूटकर सड़क पर आ गिरा। इससे शॉर्ट सर्किट की स्थिति बन गई और चौराहे पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि जैसे ही पोल गिरा तुरंत विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने बताया कि नगर में लगे कई स्ट्रीट लाइट पोल पुराने और जर्जर हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- वर्षों पहले लगे बिजली खंभों पर लाइन खींचने की मांग उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पुराने पोलों को हटाकर नए स्ट्रीट लाइट पोल लगाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.