नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- हवा की रफ्तार बढ़ने और दिन भर खिली धूप से दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से खासी राहत मिली है। आलम यह है कि एक दिन पहले गंभीर श्रेणी में मौजूद हवा की गुणवत्ता अब खराब श्रेणी पर आ गई है। बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली के एक्यूआई में 141 अंकों का सुधार हुआ है। सीपीसीबी के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 271 अंक रिकॉर्ड किया गया। प्रदूषण के स्तर में सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप-4 की पाबंदियां हटा दी गई हैं। हालांकि ग्रैप एक, ग्रैप दो और ग्रैप तीन की पाबंदियां लागू रहेंगी। ग्रैप-4 में निजी निर्माण और ध्वस्तीकरण कार्यों पर रोक लगा दी गई थी। इसके साथ राजमार्गों, सड़कों, फ्लाईओवर, ओवर ब्रिज, बिजली लाइन, पाइप लाइन और दूसरंचार जैसी सार्वजनिक परियोजनाओं में भी निर्माण और ध्वस्तीकरण गतिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.