प्रयागराज, मई 6 -- पिछले पांच दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को और बढ गया। जेठ में सावन सी हुई रिमझिम बारिश से तपिश का गुरूर उतर गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश से दिन और दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज गयी। बुधवार को भी तेज हवा चलने के साथ बारिश होने के आसार हैं। मंगलवार सुबह और शाम को बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी व उमस से भी राहत मिली। यहां तक कि रात में पंखे-कूलर भी बंद करने पड़े। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 4.6 मिमी बारिश हुई। यह भी पढ़ें- पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन पहले हुई बारिश के चलते अधिकतम तापमान चढ़ नहीं पा रहा है। मंगलवार दिन में तेज हवा ने सूरज की तपिश नहीं बढ़ने दी जबकि रात में झींसी ने वातावरण में सिहरन बढ़ा दी। मौसम के मिजाज को देखते हुए बुधवार को भी तापमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.