तेज हवा से मेन लाइन ट्रिप, 100 गांवों में रात भर रहा अंधेरा
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 14 -- कंपिल, संवाददाता। तेज हवा चलने से मेन लाइन मे फाल्ट हो गया। जिससे करीब 100 गांव की आपूर्ति देर रात्रि से गुल रही। पेट्रोलिंग कर लाइनमैन ने गुरुवार सुबह आपूर्ति बहाल कर दी। बिना बिजली के ग्रामीणों को परेशानी हुई। बिजली उपकेंद्र रुटौल से कंपिल, भटासा न्यू, भटासा ओल्ड, कंपिल सहित चार फीडरों से क्षेत्र के गांवों की बिजली आपूर्ति की जाती हैं।
गर्मी और बिजली की स्थिति भीषण गर्मी शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बदहाल हैं। पिछले चार दिनों से ग्रामीणों को बमुश्किल करीब 8-10 घंटे ही आपूर्ति नसीब हो पा रही हैं। बुधवार मध्य रात्रि तेज हवा चलने से करीब 12 बजे लाइन मे जगह जगह फाल्ट हो गए। जिससे उपकेंद्र ठप हो गया। जिससे गांव मझोला, बिराहिमपुर जागीर, इजोर, बरखेड़ा पदम्नगला, ललाई, त्यौरखास, मोहद्दीनपुर, हकीकतपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.