औरैया, मई 4 -- एरवाकटरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा में सोमवार सुबह तेज हवा के झोंके से एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबकर दादी और नातिन गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, एरवा कुईली ग्राम पंचायत के मजरा बहारिया निवासी 55 वर्षीय कमलेश देवी सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे अपनी 10 वर्षीय नातिन आंशिक के साथ किशनपुर जाने वाली सड़क किनारे स्थित निर्माणाधीन मकान के पास पड़ी मौरंग व अन्य सामग्री इकट्ठा करने गई थीं। सुबह करीब 6 बजे अचानक तेज हवा का झोंका आया और पास की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दोनों मलबे के नीचे दब गईं। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मलबे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.