गंगापार, मई 7 -- तेज हवा और बरसात में अघोषित विद्युत कटौती से हाटा क्षेत्र के पहाड़ी गांवों का हर वर्ग प्रभावित और परेशान हैं। खासकर रात में कई बार बिजली काटे जाने से लोगों को रतजगा करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- नेपाल सीमावर्ती व जंगल से सटे गावों में चार दिन से छाया है अंधेराविद्युत उपकेंद्रों की स्थापना मांडा क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों के 193 गांवों को सुचारू रुप से बिजली आपूर्ति के लिए मांडारोड, भारतगंज, हाटा, सुरवांदलापुर और नेवढ़िया सहित कुल पांच विद्युत उपकेंद्र बनाये गये हैं। 1966 में सबसे पहले मांडा रोड उपकेंद्र की स्थापना की गई। इसके बाद जनसंख्या बढ़ने के साथ ही धीरे धीरे कुल पांच विद्युत उपकेंद्र बना दिए गए। उपकेंद्रों की संख्या बढ़ने के साथ व्यवस्था में सुधार नहीं हो पायी। यह भी पढ़ें- चार दिन बाद भी बेपटरी बिजली आपूर्ति, ग्र...