तेज हवा से गिरकर टूटी आंबेडकर की प्रतिमा, पहुंची पुलिस
गंगापार, मई 28 -- आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर पहुंच पुलिस ने जब मामले की छानबीन की, तो पता चला कि प्रतिमा पुरानी होने के कारण तेज हवा से गिर गई थी। थाना क्षेत्र के दसवार गांव से कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में लगी आंबेडकर की प्रतिमा किसी ने तोड़कर गिरा दी है। सूचना पर जब मांडा पुलिस मौके पर पहुंची, तो लोगों ने बताया कि प्रतिमा काफी पुरानी थी, जो तेज हवा के कारण जमीन पर गिर गई है। पुलिस ने शीघ्र नयी प्रतिमा लगवाने की लोगों से अपील की है। इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि प्रतिमा तेज हवा से जमीन पर गिर कर टूट गई है, लेकिन इस पर भी कुछ लोग तरह तरह के अफवाह फैला रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.