गाजीपुर, मई 29 -- गाजीपुर। जिले में शुक्रवार की सुबह में अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से कई हफ्ते से पड़ रही भीषण गर्मी और तपिश से लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं धान की नर्सरी डाल चुके और डालने वाले किसानों के लिए भी बारिश ने राहत दी। तेज हवा चलने से कई जगहों पर बिजली के तार टूट गए और पेड़ गिर गए। पिछले कई दिनों से तेज गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित था। दोपहर में सड़कें सूनी नजर आती थीं, जबकि अस्पतालों में बुखार, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ रही थी। यह भी पढ़ें- तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश होने से मौसम हुआ सुहाना शुक्रवार सुबह की बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई। बारिश और तेज हवाओं के बीच कई इलाकों में पेड़ झूमते नजर आए। बच्चों और युवाओं ने ...