शाहजहांपुर, मार्च 21 -- शाहजहांपुर। पिछले कई दिनों से धूप के बाद अचानक माैसम में बदलाव हो गया है। तेज हवा संग बारिश हुई। इससे जनपद के कई हिस्सों में गेहूं की फसल गिर गई। किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। शुक्रवार सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में घने बादल छा गए, जिससे वातावरण में ठंडक महसूस होने लगी। सुबह से शुरू हुई बारिश दोपहर बाद तक होती रही, जिसने तापमान में गिरावट ला दी और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के दौरान जहां कुछ लोग भीगते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचते नजर आए, वहीं कई लोग छांव या दुकानों के सामने खड़े होकर बारिश रुकने का इंतजार करते दिखे। सड़कों पर भी हलचल कुछ समय के लिए धीमी पड़ गई। मौसम के इस बदलाव ने एक ओर जहां तापमान को नीचे लाया, वहीं लोगों को बदलते मौसम के साथ सतर्क रहने की भी जरूरत महसूस कराई। मौसम विभाग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.