शाहजहांपुर, मार्च 16 -- जिले में रविवार को हुई हल्की बारिश और तेज हवा के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। खुटार में गेहूं की फसलें खेतों में बिछ गईं। अन्य स्थानों पर भी तेज हवा के कारण सरसों की फसल झुकने की जानकारी मिली है। रोजा क्षेत्र के महोलिया के किसान सुशील सिंह ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल बालियां निकलने और दाने बनने की अवस्था में है, ऐसे में तेज हवा और बारिश से फसल के गिरने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं सरसों की फसल भी पकने की स्थिति में है, जिससे दाने झड़ने और पैदावार घटने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खेतों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं और मौसम साफ होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। किसानों का कहना है कि अगर मौसम जल्द सामान्य हो गया तो फसल को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है।हल्की बारिश में गेंहू व सरसों की फसल पर असर...