तेज हवा संग बरसात से हरे चारे-मक्का की फसल जमीन पर बिछी
अमरोहा, जून 12 -- हसनपुर। तेज हवा के संग गुरुवार रात बरसात से हरे चारे व मक्का की की फसल जमीन पर बिछ गई। खासी तादाद में आम टूटकर गिर गया। किसानों को खासा नुकसान होने की बात कही जा ही है। उधर, ईख की फसल को बरसात से बेहद फायदा पहुंचा है। गुरुवार रात 12:30 बजे बरसात शुरू हो गई। इस दौरान तेज हवा चली। एक घंटे से अधिक समय तक जमकर बरसात हुई। शहर में जलभराव हो गया। अधिक बढ़ी हुई बाजरे की फसल जमीन पर गिर गई। मक्का फसल को भी नुकसान हुआ। उधर, बागान में आम टूटकर गिर गया। आम उत्पादक राजकुमार सैनी ने बताया कि आम की फसल में पांच प्रतिशत का नुकसान हुआ है। लेकिन, इस वक्त आम में जाली पड़ चुकी है। इसलिए मंडी में आम के खरीदार हैं। ईख की फसल के लिए बरसात बेहद फायदेमंद है। चूंकि, अभी ईख के पौधे ने ज्यादा वृद्धि नहीं की है, इसलिए हवा से कोई नुकसान नहीं पहुंचा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.