मुजफ्फर नगर, मई 31 -- मीरापुर मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बीच शनिवार दोपहर मीरापुर क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में करीब 7 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। मौसम विभाग लगातार तीन दिनों से आंधी और बारिश की संभावना जता रहा था, जो शनिवार को सही साबित हुई। दोपहर में अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और इसके बाद हल्की से मध्यम बारिश हुई। यह भी पढ़ें- तेज हवा व हल्की बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी से मिली राहत इससे मौसम सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत महसूस की। बारिश किसानों के लिए भी फ...