बेगुसराय, मार्च 17 -- सिंघौल, निज संवाददाता। मौसम पूर्वानुमान में 17-18 मार्च को तेज हवा के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। ऐसे में मौसम का यह मिजाज मंजर से लदे आम के पेड़ के लिए मुसीबत बन सकती है। खासकर जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में आम के पेड़ में काफी मंजर लगे हैं। यदि यह मंजर सुरक्षित रह जाते हैं तो इस साल आम की बेहतर उपज देखने को मिल सकती है। लेकिन पल पल बदलते मौसम के मिज़ाज से किसान चिंतित हैं। आम के फसल के अतिरिक्त खेतों में लगी गेहूं व अन्य फसलों के लिए भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। वर्तमान में आम के पेड़ फूल और छोटे टिकोले की अवस्था में हैं, जो इस तरह के मौसम के प्रति बेहद संवेदनशील होते हैं। तेज हवाओं और आंधी के कारण नाजुक बौर टूटकर गिर जाते हैं, जिससे परागण की प्रक्रिया बाधित होती है। बारिश के बाद बढ़ने वाली नमी से मधुआकीट और प...