तेज हवा व बूंदाबांदी से मौसम सुहाना, तापमान में 9 डिग्री की गिरावट
भदोही, मई 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जनपद में सोमवार को मौसम ने अचानक फिर करवट ली। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच देर शाम तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबादी हुई, जिससे तापमान में करीब 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बदले मौसम से लोगों को धूपी और गर्मी से राहत मिली। जिलेभर में तेज हवा चलने स करीब आधा दर्जन स्थानों पर पेड़ों की डाल टूटकर गिर गई, जिससे बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कई ग्रामीण इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक चली तेज हवा के कारण वाहनों की रफ्तार थम सी गई। बाइक सवार सुरक्षित स्थानों पर रुकने को मजबूर हो गए। हालांकि कुछ समय बाद मौसम सामान्य होने पर आवागमन सुचारु हो गया。 यह भी पढ़ें- मेघ की दस्तक व ठंडी हवा से तपन हुआ कममौसम में बदलाव बूंदाबादी के बाद चली ठंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.