तेज हवा व बारिश से मौसम में बदलाव, तापमान में गिरावट
कोडरमा, मार्च 28 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की रात अचानक बदले मौसम ने लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास करा दिया। सुबह से हुई हल्की बारिश और देर रात तेज हवा के साथ हुई वर्षा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक दिन से आसमान में बादल छाए हुए थे और बीच-बीच में बूंदाबांदी हो रही थी, लेकिन शुक्रवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवा और बारिश के कारण जहां एक ओर मौसम सुहावना हुआ, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता बढ़ गई है। बेमौसम बारिश के चलते खेतों में कटे हुए गेहूं और तैयार सरसों की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही, तो फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित हो सकते हैं।बारिश के कारण कच्ची सड़कों पर कीचड़ फैल गया है और कई जगहों पर जलजमाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.