मुजफ्फर नगर, मई 6 -- मुजफ्फरनगर पिछले कुछ दिनों से मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को कभी उमस भरी गर्मी से परेशान किया, तो कभी झमाझम बारिश से राहत दी। मंगलवार को दिनभर तेज धूप ने जहां लोगों के पसीने छुड़ा दिए, वहीं शाम को अचानक बदले मौसम के बाद हुई तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।सप्ताह की शुरुआत में रविवार मध्यरात्रि को तेज आंधी-तूफान और बारिश हुई थी, जिसमें शहर में अनेक स्थानों पर पेड़ के साथ बिजली के खंबे भी गिर गए थे। सोमवार को ठंडी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली और मंगलवार का दिन बेहद कष्टकारी रहा। यह भी पढ़ें- दिनभर उमस-गर्मी, शाम में आंधी, बारिश और ओले मंगलवार सुबह से ही सूरज की तपिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। आलम यह था कि सड़कों पर पैदल चलना भी दूभर हो गया। चिलचिलाती धूप में महज दो मिनट खड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.