समस्तीपुर, मार्च 27 -- पूसा। उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बादल रह सकते हैं। इस दौरान 28 मार्च से अगले 48 घंटों के भीतर कुछ स्थानों पर गरज व बिजली की चमक के साथ वर्षा होने का अनुमान है। इस अवधि में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका मौसम विभाग ने जताया है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 1 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 8 से 10 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। वर्षा के दौरान तेज हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 70 एवं दोपहर में 25 से 30 प्रतिशत रह सकता है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री एवं न्यूनतम 19 से 21 ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.